Tuesday , March 24 2026 10:46 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान ने किया खुलासा, बताया क्यों उतारते है हर फिल्म में SHIRT

सलमान ने किया खुलासा, बताया क्यों उतारते है हर फिल्म में SHIRT


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ का प्रोमो हाल ही में सामने आया है। लेकिन वह ‘रेस 3’ को लेकर तो सुर्खियों में है ही पर वह एक औऱ बात को लेकर चर्चा में है। दरअसल, फिल्मों में सलमान के शर्टलेस होने की वजह सामने आ गई हैं।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने खुद बताया कि वे फिल्मों में शर्टलेस क्यों होते हैं। सलमान ने बताया, ‘मुझे ये महसूस होने लगा था कि अच्छी बॉडी अपनी संपत्ति की तरह है और इसीलिए मैंने शर्टलेस होकर बॉडी दिखाने का फैसला किया। यदि आपके पास अच्छी बॉडी है तो उसे दिखाने कोई हर्ज नहीं होना चाहिए’।
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान पहली बार 1995 में आई फिल्म ‘करन अर्जुन’ में शर्टलेस लुक में दिखे थे। सलमान ने फिल्म ‘वीरगति’ के समय से अपनी बॉडी बनाना शुरू कर दी थी।
इस बॉडी को दिखाने का मौका उन्हें फिल्म ‘करन अर्जुन’ में मिला। सलमान ने इंटरव्यू में कहा, ‘मैं घर पर भी बिना शर्ट के शॉर्ट्स में ही घूमता हूं। इतना ही नहीं मैं ड्राइविंग करते समय या फिर सड़क पर घूमते वक्त भी मैं शर्ट उतार देता हूं। मैं लोगों की परवाह नहीं करता। जिसे भी मुझसे प्रॉब्लम है वो वहां से चला जाए’।
सलमान की मानें तो वे फिल्मों में डायरैक्टर के कहने पर नहीं बल्कि कई बार अपनी मर्जी से भी शर्टलेस होकर सीन्स देते हैं। सलमान खान फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘तेरे नाम’, ‘सुल्तान’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘दबंग’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बॉडीगार्ड’ सहित अन्य फिल्मों में शर्टलेस नजर आए हैं।