
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर क्रेडिट लेने की मारामारी खूब नजर आती है। वहीं सलमान खान इस मामले में जरा अलग हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने कोई ज्यादा मेहनत नहीं की थी। लेकिन जब फिल्म सुपरहिट हुई तो सारा क्रेडिट मुझे ही मिलने लगा।
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कलाकार अपनी फिल्मों में मिले श्रेय को लेकर कितने गंभीर रहते हैं। कभी पोस्टर पर नाम को लेकर बहस होती है, तो कभी इंटरव्यू में अपनी मेहनत गिनाई जाती है। सफलता मिलने पर ज्यादातर सितारे यह बताना नहीं भूलते कि फिल्म उनके दम पर चली। इसी भीड़ में सलमान खान की कहानी जरा अलग है। वह हिट फिल्मों में अपनी भूमिका को कम आंकते नजर आते हैं। इस कड़ी में उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लहरें टीवी को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा कि कुछ फिल्मों में उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत नहीं की, फिर भी दर्शकों और इंडस्ट्री ने उन्हें ही सफलता का चेहरा बना दिया।
‘जब फिल्म सुपरहिट हुई तो सारा क्रेडिट मुझे ही मिलने लगा’ – अपनी इन बातों को क्लियर करने के लिए उन्होंने अपनी सबसे पॉप्युलर फिल्मों का उदाहरण दिया। सलमान खान ने ‘करण अर्जुन’ और ‘तेरे नाम’ का जिक्र किया। ‘करण अर्जुन’ का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। सलमान ने कहा था, ‘इस फिल्म में मैंने कोई ज्यादा मेहनत नहीं की थी। फिल्म में बाकी कलाकारों, निर्देशक और पूरी टीम ने जमकर काम किया, लेकिन जब फिल्म सुपरहिट हुई तो सारा क्रेडिट मुझे ही मिलने लगा।’
इस फिल्म में मैंने कोई ज्यादा मेहनत नहीं की थी। फिल्म में बाकी कलाकारों, निर्देशक और पूरी टीम ने जमकर काम किया, लेकिन जब फिल्म सुपरहिट हुई तो सारा क्रेडिट मुझे ही मिलने लगा।
न तो डायलॉग्स बहुत ज्यादा थे और न ही एक्टिंग में कुछ खास – इसी बातचीत में सलमान खान ने अपनी एक दूसरी हिट फिल्म ‘तेरे नाम’ का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में भी मेरा किरदार बहुत साधारण था। न तो डायलॉग्स बहुत ज्यादा थे और न ही एक्टिंग में कोई बड़ा प्रयोग था। इसमें मेरा पहला लुक बैंग्स हेयरकट वाला था और दूसरे लुक में बाल ही नहीं थे। फिल्म में मेरे पास गिनती के ही डायलॉग थे। इसके बावजूद यह फिल्म लोगों के दिलों में उतर गई और आज भी उनकी यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।’
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान ने कहा था- फिल्म में मेरे गिनती के डायलॉग्स लेकिन सुपरहिट हुई तो सारा क्रेडिट मुझे ही मिला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website