
न्यूजीलैंड की एमी सैटरथ्वेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले महिला अंतरराष्ट्रीय वनडे में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। सैटरथ्वेट के रिकॉर्ड शतक (102) की मदद से न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। यह एमी का लगातार चौथा वनडे में शतक है और उन्होंने पुरुष क्रिकेट में कुमार संगकारा के लगातार चार वन-डे शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
इसके साथ ही सैटरथ्वेट अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में पहली खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने लगातार चार वनडे मैचों में शतक लगाने का कीर्तिमान रचा। एमी इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में शतक लगा चुकी है। उन्होंने लिंकन में पाकिस्तान के खिलाफ 137 नाबाद और 115 नाबाद बनाए थे जबकि नेल्सन में उन्होंने 123 रनों की पारी खेली थी।
एमी के वनडे करियर का यह छठा शतक है। पुरुष क्रिकेट में लगातार चार वन-डे शतक लगाने का कारनामा सिर्फ कुमार संगकारा ने किया था। 2015 वन-डे विश्व कप में उन्होंने बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ शतक लगाए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website