Saturday , March 21 2026 10:52 PM
Home / News / ब्रिटेन के राजकुमार फिलिप की सर्जरी के बाद हालत संतोषजनक

ब्रिटेन के राजकुमार फिलिप की सर्जरी के बाद हालत संतोषजनक


लंदन: ब्रिटेन के राजकुमार फिलिप की कूल्हे की सर्जरी के बाद हालत संतोषजनक है और वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। बकिंघम पैलेस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पैलेस की तरफ से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया “द डयूक आफॅ एडिनबर्ग का कूल्हे का आपरेशन सफल रहा और उनकी हालत संतोषजनक है तथा वह काफी अच्छा महसूस कर रहे है। उनके अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने की उम्मीद है।”