
एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने अपने पति रोमेन डोरिक से तलाक लेने का मन बना लिया है। दोनों जनवरी में अलग हो गए थे। द न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 32 वर्षीय स्टार कस्टडी को लेकर लड़ाई लड़ रही हैं। दोनों की एक बेटी है रोज डोरोथी। यह 2 साल की है। इसका जन्म हुआ जब यह दोनों अलग रह रहे थे।
जोहानसन को उम्मीद है कि जज उसे बेटी की प्राथमिक कस्टडी देंगे। दूसरी तरफ डोरिक के वकील का कहना है कि मेरे मुवक्किल अपनी बेटी के साथ फ्रांस जाना चाहते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले दोनों के बीच एक समझौता हुआ था। इसके अंतर्गत दोनों को बेटी के साथ समय बिताने की अनुमति थी। बशर्ते समय-समय पर यह दोनों उपलब्ध हो जाए।
यह दूसरा मौका है जब जोहानसन तलाक ले रही हैं। इससे पहले वो एक्टर रेयान रेनॉल्ड्स से तलाक ले चुकी हैं। दोनों का रिश्ता साल 2010 में खत्म हुआ।
हॉलीवुड फिल्म जगत में बीते कुछ महीनों से एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट का तलाक सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच जोहानसन की खबर आई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website