
लास एंजिलिसः हॉलीवुड एक्ट्रैस स्कारलेट जॉनसन फोब्र्स पत्रिका के मुताबिक दुनिया की सर्वाधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। स्कारलेट ने एक जून, 2017 से एक जून, 2018 तक 4.05 करोड़ डॉलर की कमाई की जो उनकी एक वर्ष पहले की कमाई की तुलना में चार गुना है।
बता दें कि वह इस वर्ष की सफल फिल्म ‘‘ एवेंजर्स : इन्फिनिटी वॉर’’ में अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने कमाई के मामले में एंजेलिना जॉली को पीछे छोड़ दिया है। इस अवधि में जॉली की कमाई 2.8 करोड़ डॉलर रही।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website