Friday , March 13 2026 5:06 PM
Home / News / इजरायल में बंद दरवाजे के पीछे की गुप्त बातें सामने आ गईं…भारत की ‘फौलादी दोस्ती’ से चिढ़े पाकिस्तान-तुर्की

इजरायल में बंद दरवाजे के पीछे की गुप्त बातें सामने आ गईं…भारत की ‘फौलादी दोस्ती’ से चिढ़े पाकिस्तान-तुर्की


भारत और इजरायल ने फौलादी दोस्ती की नींव रख दी है। दोनों ही देश तकनीक हस्तांतरण के माध्यम से संयुक्त रूप से हथियार बनाएंगे। साथ ही दोनों देश अपने दीर्घकालिक संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जा रहे हैं। बदलते भूराजनीतिक समीकरणों के मुताबिक ये संबंध और मजबूत होने जा रहे हैं।
दोनों ही देश जल्द ही मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को भी अंतिम रूप देने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब इजरायल से लौटे तो बहुत कुछ लेकर लौटे। हालांकि, भारत-इजरायल के बढ़ते रणनीतिक संबंधों से पाकिस्तान और तुर्की की टेंशन बढ़ गई है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा-हमने अपने सदियों पुराने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
यह दोनों देशों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इस बीच, नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि भारत और इजरायल प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत का अगला दौर मई में इजरायल में होगा।