
अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक आतंकवादी हमले में 35 लोगों की जान चली गई। सुरक्षाबलों ने 80 आतंकवादियों को मार गिराए। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने बताया कि आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में करीब 80 आतंकवादी मारे गए।
राष्ट्रपति ने इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी टि्वटर पर दी है। राष्ट्रपति रोच मार्क ने बताया कि जवानों की साहसी कार्रवाई में 80 आतंकी मारे गए हैं। राष्ट्रपति ने बताया कि हमले में 35 नागरिकों की मौत हो गई जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। बाद में बुर्किना फासो के संचार मंत्री रेमिस डैनजिनोऊ ने बताया कि जिन 35 लोगों की मौत हुई है उनमें 31 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने देश में 48 घंटे के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website