
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के केप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आज 35 साल के हो गए। इस अवसर पर क्रिकेट जगत से जुड़ी तमाम क्षेत्रों से जुडी जानी मानी हस्तियों ने धोनी को अपने शुभकामना संदेश भेजे हैं।
इस मौके पर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी को अनोखे अंदाज में अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा हैप्पी बर्थ डे धोनी। ऐसे ही अनहोनी को होनी करते रहो। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर सहवाग ने अपने बधाई संदेश में लिखा , धोनी आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप इसी तरह अनहोनी को होनी करते रहिये। सुशांत सिंह ने लिखा है, जन्मदिन मुबारक हो कप्तान। आप एक निस्वार्थ और प्रतिबद्ध क्रिकेटर हो।
अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को तमाम सफलताएं दिलाने वाले धोनी को बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन , भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ,पूर्व भारतीय क्रिकेटरों वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और अन्य खेल हस्तियों ने ट््िवटर पर बधाई संदेश भेजे हैं। धोनी पर बन रही फिल्म में धोनी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह ने भी भारतीय कप्तान को बधाई दी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website