
लंदन: हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिंगर सेलेना को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी सेलेना के एक करीबी सूत्र ने दी है। बता दें सेलेना का पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और इस वजह से उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेलेना ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए कहा कि ‘वो lupus नाम की एक बीमारी से पीड़ित हैं और इस वजह से उन्होंने अपने काम से भी ब्रेक लिया है।’ बता दें lupus एक ऐसी बीमारी होती है जो सीधे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है। सेलेना ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया था कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर जा रही हैं। गोमेज को डिज्नी शो ‘विजर्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में प्रसिद्धि मिली थी। उनके ‘कम एंड गेट इट’, ‘द हार्ट वॉन्ट्स वॉट इट वॉन्ट्स’, ‘बेड लायर’, ‘वुल्फ’ और ‘बैक टू यू’ जैसे फैंस के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website