Monday , February 16 2026 4:25 AM
Home / Uncategorized / सुरक्षा के लिए मुझे जेल भेज दो, उन्नाव रेप पीड़िता ने कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत को बताया ‘काल’

सुरक्षा के लिए मुझे जेल भेज दो, उन्नाव रेप पीड़िता ने कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत को बताया ‘काल’


उन्नाव रेप पीड़िता ने बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा सस्पेंड किए जाने के अदालती फैसले को अपने परिवार के लिए ‘काल’ बताया। उन्होंने कहा कि सेंगर की सजा सस्पेंड किए जाने के फैसले ने उनके डर को और बढ़ा दिया है। अगर आरोपी को बाहर रखा जा रहा है तो उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें जेल भेज दिया जाए।
बेटियों के साथ रेप होगा, आरोपी बच जाएंगे- पीड़िता की मां – पीड़िता ने बुधवार शाम दिल्ली में राहुल और सोनिया गांधी से मुलाकात भी की। पीड़िता ने कहा कि यह देश का पहला ऑर्डर है कि रेप केस में सजा पर रोक लगा दी गई और जमानत दे दी गई। देश की सभी बेटियां अब डरी हुई हैं कि उनके साथ रेप होगा और अपराधी बच जाएंगे। उसे हमसे 5 किमी दूर रहने का ऑर्डर देकर उन्होंने हमें हमारे घरों में कैद कर दिया है। सीबीआई ने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के ज़मानत के आदेशों का अध्ययन करने के बाद अब इन्हें सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है।
गाजा में युद्धविराम पर संकट के बादल, धमाके के बाद इजरायल ने कर दिया बड़ा ऐलान – पीड़िता की मां ने कहा कि सेंगर की जमानत रद्द होनी चाहिए तभी हमें इंसाफ मिलेगा, नहीं तो हम अपनी जान दे देंगे। हम सुरक्षित नहीं हैं। हम न्याय के लिए अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
कांगेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? क्या उसकी ‘गलती’ यह है कि वह न्याय के लिए अपनी आवाज उठाने की हिम्मत कर रही है?