
लॉस एंजिलिसः टॉम क्रूज की फिल्म ‘टॉप गन’ का सीक्वल अब 2020 में दर्शकों के सामने आएगा। खबरों के अनुसार पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित‘टॉप गन : मेवरिक’ नाम की यह फिल्म पहले 12 जुलाई, 2019 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह फिल्म 26 जून, 2020 को पर्दे पर आएगी।
इस देरी से फिल्म के कलाकारों माइल्स टेलर, वाल किल्मर और जेनिफर कॉनली आदि को उड़ान प्रशिक्षण के लिए अधिक समय मिल जाएगा। स्टूडियो ने हाल ही में आई हिट फिल्म ‘‘अ क्वाइट प्लेस‘’ के सीक्वल के 15 मई 2020 को रिलीज होने की घोषणा भी की। फिल्म के निर्देशक जॉन क्रासिन्स्की हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website