
लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा को इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि उन्हें सेक्स सिंबल के तौर पर देखा जाता है क्योंकि इसे वह अपने काम का हिस्सा मानती हैं। खबर के मुतबिक प्रियंका ने यह स्वीकार किया है कि हॉट होना कभी उनका लक्ष्य नहीं था।
प्रियंका ने कहा, ‘‘वस्तु की तरह पेश होना मेरे काम का हिस्सा है। मुझे बुरा नहीं लगता है जब मुझे लोग सेक्स सिंबल कहते हैं क्योंकि मैं एक एक्ट्रेस हूं और यह मेरे काम की प्रकृति है।’’ प्रियंका ने आगे कहा, ‘‘लेकिन मैं नहीं मानती हूं कि सेक्स सिंबल होना आपका लक्ष्य होता है। जाहिर है कि आप हॉट होना चाहते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ इसी के लिए हैं।’’ जल्द ही ड्वेन जान्सन के साथ ‘बेवॉच’ में दिखने वाली हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website