Friday , March 27 2026 12:19 AM
Home / Entertainment / Bollywood / पत्नी गौरी का हाथ थामें जोया अख्तर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरुख, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

पत्नी गौरी का हाथ थामें जोया अख्तर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरुख, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री


डायरेक्टर जोया अख्तर आज 46 साल की हो गई हैं। हाल ही में जोया ने बीती रात एक जबरदस्त पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे।

इस पार्टी में शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान के साथ शिरकत की। पार्टी में सबकी निगाहें इस कपल पर टिकी रह गई।

इस दौरान शाहरुख प्रोटेक्टिव हसबैंड की तरह गौरी का हाथ थामें नजर आए। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
आज की युवा पीढ़ी इन दोनों को देखकर प्रेरणा लेती है।
शाहरुख और गौरी की शादी को 24 साल गए है लेकिन इनका प्यार आज भी उतना ही बरकरार है।
शाहरुख हमेशा गौरी को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं।
बता दें कि शाहरुख और गौरी की मुलाकात 1984 में हुई और कुछ साल रोमांस के बाद दोनों ने 1991 में शादी कर ली।

दोनों के तीन बच्चे भी हैं जिनके नाम आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना हैं।