Sunday , March 22 2026 6:57 AM
Home / Entertainment / टॉम क्रूज की बेटी सूरी को देख धड़का इंटरनेट का दिल! मां केटी संग आईं नजर, लोग बोले- ओह गॉड, ये कितनी खूबसूरत है

टॉम क्रूज की बेटी सूरी को देख धड़का इंटरनेट का दिल! मां केटी संग आईं नजर, लोग बोले- ओह गॉड, ये कितनी खूबसूरत है


टॉम क्रूज और केटी होम्‍स की बेटी सूरी की नई तस्‍वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। 19 साल की सूरी मां केटी के नए प्रोजेक्‍ट ‘हैप्‍पी आवर्स’ के सेट पर पहुंची थीं। इसमें केटी के साथ जोशुआ जैक्‍सन हैं, जिन्‍हें केटी पहले डेट कर चुकी हैं।
टॉम क्रूज की बेटी सूरी को देख धड़का इंटरनेट का दिल! मां केटी संग आईं नजर, लोग बोले- ओह गॉड, ये कितनी खूबसूरत है
हॉलीवुड सुपरस्‍टार टॉम क्रूज जहां इन दिनों उम्र में 26 साल छोटी खूबसूरत एक्‍ट्रेस एना डे अर्मास संग डेटिंग को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सूरी की नई तस्‍वीरें जंगल में आग की तरह वायरल हो रही हैं। सूरी 19 साल की हैं। वह टॉम क्रूज और केटी होम्स की बेटी हैं। सूरी को हाल ही अपनी मां के साथ ‘हैप्‍पी आवर्स’ के सेट पर नजर आई हैं। यह भी कम दिलचस्‍प नहीं है कि इस फिल्‍म में केटी के साथ जोशुआ जैक्सन हैं, जिन्‍हें वह 1998-1999 के बीच एक साल डेट कर चुकी हैं।
‘डॉसन क्रीक’ में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर केटी होम्स और जोशुआ जैक्सन की ‘हैप्पी आवर्स’ एक नई फ्रेंचाइज है, जो तीन पार्ट में बन रही है। न्‍यूयॉर्क में इन दिनों इस सीरीज की शूटिंग चल रही है, जहां टॉम और केटी की बेटी सूरी होम्स भी गुरुवार को सेट नजर आईं। सूरी की तस्‍वीरें जैसे ही सामने आईं, 19 साल की इस लाडली पर फैंस दिल हारने लगे।