Sunday , March 15 2026 3:53 AM
Home / Uncategorized / बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में शेख हसीना बाधा नहीं, तारिक रहमान की पार्टी का बड़ा बयान

बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में शेख हसीना बाधा नहीं, तारिक रहमान की पार्टी का बड़ा बयान


बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ( BNP ) की भारी जीत के बाद इसके नेता और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान आज प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। सत्ता संभालने जा रही BNP के बयानों पर भारत सरकार की नजर है। भारतीय मीडिया से बातचीत में बीएनपी महासचिव फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि भारत में बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मौजूदगी साझा रिश्तों में बाधा नहीं बनेगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि कानूनी प्रक्रिया से भारत शेख हसीना को सौंपने पर विचार करेगा, लेकिन इससे दोनों देशों के व्यापक रिश्तों पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। दो दिन पहले ही बीएनपी के सलाहकार हुमायूं कबीर ने हसीना को आतंकी बताया था। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने सोमवार शाम इस्तीफा दे दिया। यूनुस राज में जमात-ए-इस्लामी के कारण भीड़ की हिंसा रोज का काम थी। इसने 77 सीटें जीतकर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। उधर, अवामी लीग के नेता शमीकुल इस्लाम की गाइबांधा जेल में मौत हो गई।
35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष पीएम – 13वें संसदीय चुनाव में दो तिहाई बहुमत से ज्यादा सीटें जीतने वाली BNP नेता तारिक रहमान आज पीएम पद की शपथ लेंगे। इस देश में 35 साल बाद कोई पुरुष पीएम होगा।
30-40 सदस्यों की कैबिनेट – BNP महासचिव हुमायूं कबीर विदेश मंत्री बन सकते हैं, सलाहुद्दीन अहमद, डॉ. रजा किबरिया, मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर समेत कई को मंत्री पद मिलने की चर्चा है।