Wednesday , March 4 2026 2:47 PM
Home / Uncategorized / भारत को झटका! FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में नहीं डाला, जश्न में डूबी शहबाज सरकार

भारत को झटका! FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में नहीं डाला, जश्न में डूबी शहबाज सरकार

पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, ऐसी आशंका थी कि एफएटीएफ जून में होने वाली बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल कर सकता है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत ने उसे एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालने की कोशिश की थी।
मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग पर नजर रखने वाली संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में नहीं डाला है। इस फैसले पर पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। पाकिस्तान का दावा है कि एफएटीएफ ने उसे ग्रे लिस्ट में डालने के भारत के प्रयासों को नजरअंदाज किया है। ऐसे में पाकिस्तान इसे खुद की जीत के तौर पर प्रस्तुत कर रहा है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तो सार्वजनिक तौर पर इसे पाकिस्तान की जीत और भारत की हाल के रूप में प्रस्तुत किया है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है। मई के शुरुआती हफ्तों में दोनों देशों के बीच सीमित संघर्ष भी देखने को मिला था।
पाकिस्तान ने क्या दावा किया था – अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने जून में हुए एफएटीएफ की बैठक के दौरान पाकिस्तान को फिर से अपनी ग्रे लिस्ट में डालने के लिए काफी दबाव डाला था। FATF की ग्रे लिस्ट में किसी देश को तब तक निगरानी में रखा जाता है, जब तक कि वह अपनी वित्तीय प्रणाली में पहचानी गई खामियों को ठीक नहीं कर लेता। पाकिस्तान को 2022 में FATF की ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया था। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान ने कोई सुधार नहीं किया है और आतंकवादियों को न सिर्फ सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध करा रहा है,बल्कि टेरर फाइनेंसिंग जैसे आपराधिक कामों में भी शामिल है।