
लॉस एंजलिस: पूर्व में प्रेमी रहे जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की सोशल मीडिया पर एक दूसरे से तकरार हो रही है। सिंगर ने पॉप स्टार बीबर पर कई बार धोखा देने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि बीबर ने अपने प्रशंसकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी नई गर्लफ्रैंड सोफिया रिची पर लगातार कमेंट बंद करने को कहा था। उनकी इस नाराजगी के बाद 14 अगस्त को बीबर और सेलेना के बीच तकरार हो गई थी। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोमेज ने उनसे 17 वर्षीय मॉडल की तस्वीर लगाना बंद करने और अपने प्रशंसकों को दोष देने से बचने को कहा था।
सेलेना ने हटाए गए पोस्ट में लिखा था, ‘अगर आप इस नापसंदगी को झेल नहीं सकते तो आपको अपनी गर्लफ्रैंड की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यह केवल आप दो लोगों के बीच विशेष होना चाहिए। इसे आप अपने फैंनज के लिए पेश ना करें। वे सब आपको प्यार करते हैं।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website