Tuesday , December 23 2025 1:57 AM
Home / News / चेक गणराज्य के अस्पताल में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, हमलावर 2 बंदूकधारी फरार

चेक गणराज्य के अस्पताल में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, हमलावर 2 बंदूकधारी फरार


चेक गणराज्य के एक अस्पताल में आज सुबह 2 अज्ञात बंदूकधारी घुस गए और वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद दोनों संदिग्ध बंदूकधारी फरार हो गए। घटना प्राग से 300 किमी दूर ओस्त्रोवा के अस्पताल में घटित हुई।
बीबीसी ने पुलिस के ट्विटर पोस्ट के हवाले से कहा कि “अधिकारियों को ओस्त्रोवा के अस्पताल में सुबह 7.19 बजे मंगलवार को कॉल करके बुलाया गया।” पुलिस घटना में शामिल दोनों हमलावरों की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के ट्रॉमेटोलॉजी क्लीनिक के भीतर गोलीबारी की घटना हुई। मोरावियन-सिलसियन रीजन के गर्वनर इवो वोंद्रक ने कहा कि “गोलीबारी बड़ी त्रासदी है।”