
लॉस एंजिलिसः टॉम हॉलैंड और जेन्दाया ने स्पाइडर-मैन सीरीज की नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन : फार फ्रॉम होम’ की शूटिंग खत्म कर ली है। हॉलैंड ने 2017 की अपनी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन :होमकमिंग’ की अगली सीरिज की शूटिंग खत्म होने की घोषणा बुधवार को की।
अभिनेता फिल्म में स्पाइडर-मैन/पीटर पार्कर की मुख्य भूमिका में हैं। बाइस वर्षीय अभिनेता ने सह-कलाकार जेन्दाया के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह स्पाइडर-मैन के सूट में नजर आ रहे हैं। हॉलैंड ने जुलाई में फिल्म के नाम का खुलासा किया था। फिल्म अगले साल पांच जुलाई को रिलीज हो सकती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website