Wednesday , March 4 2026 9:34 PM
Home / Uncategorized / स्पेश स्टेशन जा रहे शुभांशु शुक्ला की टल गई उड़ान, Axiom-4 मिशन लॉन्चिंग की नई तारीख का ऐलान, ISRO ने बताई वजह

स्पेश स्टेशन जा रहे शुभांशु शुक्ला की टल गई उड़ान, Axiom-4 मिशन लॉन्चिंग की नई तारीख का ऐलान, ISRO ने बताई वजह


अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जा रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उड़ान फिलहाल टल गई है। हालांकि, ‘एक्सिओम-4’ मिशन के लॉन्चिंग की नई तारीख भी आ गई है।
‘एक्सिओम-4’ मिशन के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जा रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उड़ान फिलहाल टल गई है। हालांकि, मिशन लॉन्चिंग की नई तारीख भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि यह फैसला खराब मौसम की वजह से लिया गया है। अब कैप्टन शुभांशु शुक्ला 10 जून की जगह 11 जून को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेंगे।
बता दें कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को एक्सिओम स्पेस के ‘एक्सिओम-4’ मिशन में शामिल किया गया है। यह मिशन ‘मिशन आकाश गंगा’ के नाम से भी जाना जा रहा है। उनकी स्पेस यात्रा स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन यान से होगी।
बता दें कि वायु सेना पायलट ग्रुप कैप्टन शुक्ला को ISRO के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के तहत चुना गया था और वे गगनयान मिशन के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एक्सिओम-4 मिशन में उनकी यात्रा से अंतरिक्ष उड़ान संचालन, प्रक्षेपण प्रोटोकॉल, माइक्रोग्रैविटी अनुकूलन और आपातकालीन तैयारियों में महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव मिलने की उम्मीद है। यह भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए जरूरी है।
कौन हैं शुभांशु शुक्ला – लखनऊ में जन्मे 39 वर्षीय शुभांशु शुक्ला को जून 2006 में भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला था। उन्होंने अब तक 2,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव हासिल किया है और सुखोई-30 एमके 1, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे कई विमानों को उड़ाया और परीक्षण किया है।साल 2020 में उन्हें इसरो के गगनयान मिशन के लिए चुना गया था। यह भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना है। चार साल बाद, उनकी अंतरिक्ष यात्रा ने एक नया मोड़ लिया है।