
गायिका केमिलिया काबेलो ने उन लोगों की आलोचना की है जो उन्हें ‘गर्भवती’ बताकर अफवाहें उड़ा रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं कि वह अपने प्रेमी मैथ्यू हुस्से के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अफवाह की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब काबेलो ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने अपना एक हाथ अपने पेट पर रखा था।
काबेलो ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने तस्वीर की शीर्षक में लिखा था, ‘‘तुम अभी भी ऐसी इकलौती चीज हो, जिसे मैंने सही तरीके से रखा है।’’
इस तस्वीर को देखने के बाद उस पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जिसमें लोग उनसे पूछ रहे थे कि क्या वे मां बनने वाली हैं जो कि उनके हाथ के रखने के कारण लोग सोच रहे थे।
इन अटकलों के जवाब में ‘हवाना’ जैसी हिट एलबम देनेवाली गायिका ने लिखा, ‘‘दोस्तों, पागल मत बने, मैं मजेदार खाने खा रही हूं। मुझे और मेरे पेट को अकेला छोड़ दो।’’
काबेलो और हुस्से फरवरी में मेक्सिमो में पहली बार छुट्टियां मनाते हुए साथ नजर आए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website