Wednesday , April 1 2026 9:46 PM
Home / Entertainment / गायिका क्रिस्टीना एगुइलेरा चाहती हैं ऐसे हों उनके बच्चे

गायिका क्रिस्टीना एगुइलेरा चाहती हैं ऐसे हों उनके बच्चे


लॉस एंजिल्स। गायिका क्रिस्टीना एगुइलेरा का कहना है कि वह चाहती हैं कि उनके बच्चे आत्मविश्वास से लबरेज हों। एगुइलेरा के दो बच्चे हैं- अमेरिकी संगीत निर्माता जार्टन ब्रैटमैन से मैक्स (10) व गिटारवादक रटलर से बेटी समर (3)।

फिमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी समर जब बड़ी होंगी तो आसानी से दूसरों की राय के सामने नहीं झुकेंगी।

एगुइलेरा ने पत्रिका से कहा, ‘‘मैं उस पर इस बात का ज्यादा प्रभाव नहीं डालना चाहती कि मैंने अपना जीवन कैसा जीया और मैंने अपने करियर में क्या किया। मैं सिर्फ यह आशा कर सकती हूं कि मैं उसकी इस प्रकार परवरिश कर पाऊं कि उसकी अपनी शख्सियत हो। मैं उसके लिए यही उम्मीद करती हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि मेरे दोनों बच्चे इस मायने में आत्मविश्वास से भरपूर हों कि वे अपनी शख्सियत को समझ पाएं और आसानी से बाहरी दबाब या राय के सामने नहीं झुकें।’’