
लंदन: हॉलीवुड सिंगर लिली एलन ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया है कि वे वोदका की लत की शिकार थीं। 33 वर्षीय लिली ने बताया कि इस लत के चलते वह हर रोज वोदका की एक बोतल का सेवन करने लगी थीं।
2014 में अपने एक टूर के दौरान लिली की ऐसी स्थिति थी कि वह शराब और पानी के बीच भी फर्क नहीं करती थीं। इन सभी बातों का खुलासा लिली ने जीक्यू मैग्जीन के इंटरव्यू में किया।
लिली के मुताबिक, मैं हर रोज ग्रे गूज (वोदका) की एक बोतल पीती थी। उन्होंने ये भी बताया कि सबसे छोटी बेटी मार्नी को जन्म देने के बाद मेरा वजन बहुत बढ़ गया था फिर मैंने काफी वजन घटाया। उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान अपनी ब्यूटी मेंटेन करने की मैं पूरी कोशिश कर रही थी और खाना नहीं खाती थी।
मैं जिस तरह दिखती थी उसे लेकर बहुत इंसिक्योर महसूस करती थी। वोदका की लत के चलते लिली ने अपना घर खो दिया और उनके बच्चे तक उनसे दूरी महसूस करने लगे। यहां तक की पति से भी तलाक हो गया। लेकिन बाद में इस लत को छुड़ाने के लिए उन्होंने छह महीने खुद वा कंट्रोल किया और शराब से दूर रहीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website