
अमेरिकन सिंगर निकोल शेर्जिंगर अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हसीना की तस्वीरें सामने आते ही धड़ले से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर निकोल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।
इन तस्वीरों में वह अपने बाॅयफ्रेंड थॉम इवांस के साथ दिख रही हैं। लुक की बात करें तो हसीना प्रिंटिड डीप नेक ड्रेस में बेहद बोल्ड दिख रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं।
वहीं उनके बाॅयफ्रेंड ब्लैक लुक में दिख रहे हैं। तस्वीरों में कपल हाथों में हाथ थामें दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी जबरदस्त बाॅन्डिग देखने को मिल रही हैं। निकोल की बाॅयफ्रेंड संग ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि निकोल सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस को साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। निकोल के इस वजह से 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनका जन्म अमेरिका के हवाई (होनोलुलु) में साल 1978 को हुआ था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website