
सब्जियों आलू को सबसे खास माना जाता क्योंकि इसे हर कोई खाना पसंद करता है। लेकिन अब लोग आलू को सिर्फ खाना ही नहीं इसमें रहना भी पसंद करते हैं। हो गए न हैरान कि कोई आलू में कैसे रह सकता है। हैरानी की बात यह कि आलू में रहने के लिए लोग लाखों रुपए भी शौक से खर्च करते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे आलू तो बाजर में इतनी सस्ता मिलता है फिर यहां जाने की कीमत इतनी महंगी क्यों है। आपने कभी आलू के अंदर रात गुजारने के बारे में सोचा होगा अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं आलू के अंदर बने लग्जरी होटल के बारे में इसके अंदर की तस्वीर देखकर आपका मन भी आलू के अंदर रहने को करेगा। आलू से बनाया यह होटल अमेरिका के राज्य इदाहो में बनाया गया है। आपको बता दें इस आलू का वजन 6 टन है। इसके अंदर जाने के बाद आपकी आंखे खुली रह जाएगी।
आलू होटल में जाकर एक रात रहने के लिए 247 डॉलर यानी 18 हजार रुपए देने पड़ेगे। आलू के अंदर दो लोग आराम से रात गुजार सकते हैं। इसका इंटेरियर डिजाइन बहुत खूबसूरत किया गया है। इसमें लोगों के रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था की गई है। आलू के अंदर छोटा सा बाथरूम और किचन भी बनाया गया है। इसके साथ ही अंदर आपको गर्मी महसूस न हो जिसके लिए एयरकंडिशनर भी लगाया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website