Wednesday , April 1 2026 9:21 PM
Home / News / अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी, 14,500 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी, 14,500 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल


अमेरिका के कई राज्यों में आए बर्फीले तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान का असर जारी है और इसकी वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर बिजली की सप्लाई बाधित हुई है तो हजारों की संख्या में फ्लाइट कैंसिंल करनी पड़ी है। फिलहाल नौ राज्यों में अब तक कम से कम 48 लोगों के मरने की खबर है। वहीं एनएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की साउथवेस्ट एयरलाइंस ने 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 14,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। साथ ही फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक 28 दिसंबर की सुबह 2,500 और उड़ानें रद्द कर दी गईं।
मंगलवार तक 34 लोगों की हुई मौत – मेयर बायरन ब्राउन के कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि तूफान से सात और मौतों के कारण बफेलो शहर में मरने वालों की कुल संख्या 27 हो गई है, जबकि कम से कम सात लोगों की मौत उपनगरीय इलाके में हुई है। बफेलो न्यूयॉर्क का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहां करीब 2.75 लाख लोग रहते हैं। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक बफेलो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह 10 बजे तक हिमपात का कुल स्तर 49.2 इंच था।