
मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक होटल के पास हुए कार बम धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सोमाली अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी।
कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने कहा कि व्यस्त मक्का अलमुकर्रमाह मार्ग पर वेहेलिये होटल के पास यह धमाका हुआ। यह मार्ग अफ्रीका के सबसे खतरनाक इस्लामी चरमपंथी संगठन सोमालिया स्थित अल- शबाद के निशाने पर रहा है। हुसैन ने बताया कि मृतकों में अधिकतर वहां से गुजर रहे लोग और कारोबारी हैं। सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुलअजीज हिल्धिबन ने मृतकों और घायलों की संख्या का ऐलान किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website