
क्रिकेट के मैदान में कई बार फनी मूवमेंट्स देखने को मिले हैं और ऐसा ही एक वाक्य आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला जब लसिथ एम्बुलदेनिया द्वारा कीवी खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट को फेंकी गई एक गेंद उनके हेलमेट में अटक गई। इसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ-साथ बोल्ट खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
न्यूजीलैंड के पारी के दौरान 81वें ओवर में श्रीलंकाई गेंदबाज एम्बुलदेनिया की एक गेंद पर बोल्ट स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन बाॅल उनके हेलमेट में लगी लोहे की पतली राड के बीच फंस गई। ये दर्श्य देख पहले तो सभी खिलाड़ियों के चहरे पर हैरानी थी लेकिन बोल्ट को देखकर सभी हंसने लगे। इतना ही नहीं श्रीलंका के फील्डर जब बोल्ट के पास गेंद लेने आए तो वह अटखेलियां करते भी नजर आए।
गौर हो कि राॅस टेलर ने 86 रन बनाते हुए न्यूजीलैंड को एक 249 रनों तक पहुंचाया। वहीं बोल्ट की बात करें तो उन्होंने 22 गेंद में 18 रन बनाए। वीडियो देखें –
Home / Sports / श्रीलंकाई खिलाड़ी की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के साथ हुआ कुछ ऐसा कि छूट गई सभी की हंसी, Video
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website