
यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी 2022 में युद्ध शुरू हुआ था, जो लगातार जारी है। इस वॉर में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग बेघर हो गए। ऐसे में यूक्रेन के हालातों को देखते हुए सुरक्षा के लहजे से पोलैंड के एक्सपो सेंटर में कई शरणार्थियों को रखा गया है, जहां एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पहुंची। एक्ट्रेस ने लोगों और बच्चों से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस बच्चों के साथ मस्ती करती, पेटिंग करती और गेम्स खेलती दिखाई दे रही है। बच्चों ने प्रियंका को हाथ से बनीं गुड़ियां भी गिफ्ट की। एक्ट्रेस इन बच्चों को देखकर खुश हुई तो वहीं दूसरी ओर उनकी आंखें भी नम हो गईं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। बता दें प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष) की ओर से वहां दौरा करने गई थीं। प्रियंका साल 2016 से ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल की एंबेसडर हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website