Friday , March 27 2026 1:37 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सोनम कपूर ने शेयर की फिल्म की वीडियो, विराट कोहली के हमशक्ल को देख हो जाएंगे हैरान

सोनम कपूर ने शेयर की फिल्म की वीडियो, विराट कोहली के हमशक्ल को देख हो जाएंगे हैरान


अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam kapoor) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ (The zoya factor) के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं और अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों की झलक के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं। अभिनेत्री ने इस बार एक मजेदार वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है जिसमें विराट कोहली के हमशक्ल नजर आ रहे हैं।
कैप्टन बना दिखा ये हमशक्ल
वीडियो में कॉमेंटेटर भारत क्रिकेट टीम के कप्तान की एंट्री की घोषणा करते हुए नजर आ रहे है जिसमें हूबहू विराट कोहली (Virat kohli) की तरह दिखने वाला एक शख्स नजर आ रहा है, जो क्रिकेट का खेल खेलने के लिए मैदान पर उतरने के लिए तैयार है और अपनी ‘लकी चार्म’ जोया सोलंकी के जादू का इंतजार कर रहा है।
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
‘द जोया फैक्टर’ ने क्रिकेट की दुनियां से जुड़ी खबरों के साथ दर्शकों के बीच उत्साह का स्तर बढ़ा दिया है। और अब विराट कोहली के हमशक्ल का यह मजेदार वीडियो, खेल प्रेमी को फिल्म देखने के लिए निश्चित रूप से अधिक प्रत्याशित कर देगा।
‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है, जो टीम के कप्तान से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।