Sunday , March 15 2026 8:23 AM
Home / Uncategorized / सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश; NSA केस पर भी केंद्र का यू-टर्न

सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश; NSA केस पर भी केंद्र का यू-टर्न


सितंबर 2025 में लद्दाख में भड़की हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक केंद्र सरकार ने रिहा करने के आदेश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लेह में 24 सितंबर 2025 को उत्पन्न स्थिति के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 26 सितंबर 2025 को सोनम वांगचुक को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हिरासत में लिया गया था। मंत्रालय ने बताया कि यह इस अवधि का लगभग आधा समय पूरा कर चुके थे।
गृह मंत्रालय ने क्या कहा? – केंद्र सरकार ने कहा, सरकार लद्दाख में विभिन्न हितकारकों और समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत कर रही है। ताकि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं का समाधान किया जा सके।
सरकार ने स्पष्ट किया कि बंद और विरोध प्रदर्शनों का मौजूदा माहौल समाज के शांतिप्रिय स्वरूप के लिए हानिकारक साबित हुआ है और इसने छात्रों, नौकरी चाहने वालों, व्यवसायों, पर्यटन संचालकों और पर्यटकों सहित समुदाय के विभिन्न वर्गों को तथा लद्दाख की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।
सोनम वांगचुक को क्यों किया गया रिहा? – गृह मंत्रालय ने ने कहा, सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता स्थापित करने लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विचार-विमर्श के बाद सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है।