Wednesday , April 1 2026 8:30 AM
Home / News / India / सोनिया गांधी को 7 दिनों बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, 24 मार्च को गंभीर संक्रमण के चलते हुई थीं भर्ती

सोनिया गांधी को 7 दिनों बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, 24 मार्च को गंभीर संक्रमण के चलते हुई थीं भर्ती


कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक सप्ताह बाद आज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया और उन्हें घर पर ही आगे की देखभाल और निगरानी के लिए छुट्टी दे दी गई है। उन्हें 24 मार्च को एक गंभीर संक्रमण और बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि सोनिया गांधी पहले भी खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। उनका इलाज और फॉलो-अप अब घर पर ही जारी रहेगा।
अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने दी जानकारी – अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप नेसोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि डॉ. डी. एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की देखरेख में सोनिया गांधी का एंटीबायोटिक्स से उपचार किया गया और उपचार का उनपर पॉजिटिव इफेक्ट देखा गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार सोनिया गांधी को 24 मार्च, 2026 की रात 10:22 बजे बुखार के साथ सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सोनिया गांधी इससे पहले भी अस्पताल में हो चुकी हैं भर्ती – सोनिया गांधी को कई तरह की बीमारी है, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। साल 2011 में उनका अमेरिका में एक गुप्त कैंसर (संभावित रूप से गर्भाशय ग्रीवा) का सफल ऑपरेशन हुआ था। 15 जून 2025 में भी उन्हें पेट से जुड़ी परेशानी के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अलावा सितंबर 2022 में सोनिया गांधी एक लंबित मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई थीं। इसके अलावा सोनिया गांधी श्वसन संबंधी समस्या , पुरानी खांसी और फेफड़ों के संक्रमण से संबंधित दिक्कतें हैं।