
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। तस्वीरों में अक्सर इस कपल की स्पैशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
एक बार फिर रविवार को सोफी और जो जोनस लॉस एंजेलिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए।
इस दौरान सोफी व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ रेड पैंट पहने हुए बेहद हॉट और बोल्ड अवतार में नजर आईं। वहीं, जो पर्पल स्वैट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में हमेशा की तरह कूल और हैंडसम दिखे।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। तस्वीरों में सोफी होने वाले पति जो के साथ मस्ती के मूड में दिख रही हैं।
कपल ने मुस्कुराते हुए पोज देते हुए नजर आए। जो और सोफी की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता है।
जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।
अब फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
निक जोनस के बड़े भाई की जो जोनस की गर्लफ्रेंड और ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ की एक्ट्रेस सोफी टर्नर नजर आ रही हैं। अगर रिश्ता देखा जाए तो सोफी प्रियंका की जेठानी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website