
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी हनीमून से वापिस लौट आए हैं। बीते दिनों कपल ने अपना एक करीबी खो दिया। दरअसल, सोफी और जो के कुत्ते वाल्डो पिकासो की कार दुर्घटना में मौत हो गई है।
खबरों के मुताबिक न्यूयॉर्क शहर में एक कार की चपेट में आने से दंपति के पालतू जानवर की मौत हो गई। हाल ही में अब अपने कुत्ते की मौत के बाद सोफी पति जो के साथ शुक्रवार को वीडियो शूट के दौरान स्पॉट हुईं।
23 साल की गेम ऑफ थ्रोन्स पति और अपने दूसरे कुत्ते पोर्की के साथ काफी उदास दिख रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पोर्की है जो वाल्डो का भाई है।
इस दौरान सोफी ग्रीन कलर की फिटिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह अपने पति जो के साथ शूट-इन-हैंड का नेतृत्व कर रही थी, जिसमें वो अपने पालतू डॉगी पॉर्की को भी ले गईं। वहीं जो रेड कलर की प्रिंटेट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस में बेहद कूल दिख रहे हैं।
Home / Entertainment / बांहों में बांहें डाल पार्क में घूमते दिखे सोफी-जो, ग्रीन ड्रेस में छाईं प्रियंका की जेठानी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website