
दक्षिण कोरियाई की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस गू हारा को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। गू हारा की 28 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस का शव सियोल में उनके घर पर मिला। सिंगर को असली पहचान उस समय मिली जब वह साल 2008 में वो के-पॉप ग्रुप में शामिल हुई थीं।
उन्होंने खुद की बनाई हुई एल्बम को रिलीज किया था। वहीं गू हारा के निधन पर पुलिस का कहना है कि मौत का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच लगातार जारी है।
इसी साल मई में की थी सुसाइड की कोशिश
उन्होंने इस साल मई में आत्महत्या की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय बाद उन्होंने पिछले हफ्ते परफॉर्म किया था। इसके लिए गू हारा ने अपने दर्शकों से माफी भी मांगी थी। जानकारी के लिए बता दें कि करीब एक महीना पहले के-पॉप ग्रुप के एक और सदस्य ने भी इसी तरह से आत्महत्या कर ली थी।
बता दें कि गू हारा ने अपने पूर्व सहयोगी पर शारीरिक रूप से हमला करने और स्टार को ब्लैकमेल करने के आरोप लगाया था। इस मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website