Friday , December 26 2025 6:42 AM
Home / News / श्रीलंका ने भारत के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, विवादित कच्चाथीवू द्वीप पर अचानक पहुंचे राष्ट्रपति दिसानायके, दिल्ली को दी चुनौती

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, विवादित कच्चाथीवू द्वीप पर अचानक पहुंचे राष्ट्रपति दिसानायके, दिल्ली को दी चुनौती

श्रीलंकन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके कुछ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए जाफना प्रांत गये थे और उसके बाद उन्होंने अचानक कच्चाथीवू द्वीप जाने का फैसला किया। उनके साथ श्रीलंका नौसेना के कई अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने बाहरी शक्ति से द्वीप की रक्षा की कसम खाई।
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने विवादित कच्चाथीवू द्वीप की यात्रा कर एक बार फिर से तमिल राजनीति में तूफान ला दिया है। दिसानायके ने अचानक कच्चाथीवू द्वीप की यात्रा की है और उनके साथ श्रीलंका की नौसेना के कई अधिकारी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक दिसानायके के कच्चाथीवू की अचानक यात्रा ने भारत को भी हैरान कर दिया है। दिसानायके ने उस वक्त इस द्वीप की यात्रा की है, जबकि अभिनेता से नेता बने विजय ने सार्वजनिक तौर पर भारत सरकार से इस द्वीप को श्रीलंका से वापस लेने की मांग की है। जिससे भारत और श्रीलंका के बीच विवाद शुरू होने की आशंका गहरा गई है।
कच्चाथीवू द्वीप पर भारत और श्रीलंका के बीच लंबे समय से विवाद रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत भारतीय मछुआरों को होती है, जिन्हें मछली पकड़ते वक्त श्रीलंका की नौसेना गिरफ्तार कर लेती है और बुरी तरह से टॉर्चर करती है। कई मछुआरों की मौत श्रीलंका की नौसेना के हिरासत में हो चुकी है। इसीलिए तमिलनाडु के लिए कच्चाथीवू द्वीप हमेशा से बेहद संवेदनशील रहा है। ऐसे में श्रीलंकन राष्ट्रपति की यात्रा और एक्टर विजय की मांग से भारत और श्रीलंका के बीच तनाव उत्पन्न होने की आशंका बन गई है।