
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने श्रीलंकाई हेड कोच मिकी आर्थर पर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के साथ तीखी बहस करने पर सख्त प्रतिक्रिया दिखाई है। आर्थर ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी थी। भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद आर्थर की श्रीलंका के कप्तान शानुका से बहस की एक वीडियो वायरल हुई थी। इस पर कनेरिया ने कहा कि यह गलत है। कोच को पाबंदियां लगाने की बजाय योजनाएं बनानी चाहिएं। श्रीलंकाई टीम अभी नई है। उनमें गैर अनुभवी क्रिकेटर हैं। आर्थर की यहां मैन-मैनेजमेंट स्किल्स खराब हैं। उन्हें फालतू सलाह देने की बजाय कोचिंग पर ध्यान देना चाहिए।
दानिश कनेरिया बोले- मिकी आर्थर ने खिलाडिय़ों को सोशल मीडिया पर जाने से रोक देते हैं। उन्हें इसकी बजाय सही योजनाएं बनानी चाहिए जिसका पालन खिलाड़ी आसानी से कर सकें। यह सोशल मीडिया का जमाना है और बायो-सुरक्षित बबल में खिलाड़ी इसका उपयोग करेंगे ही। आप कोच के रूप में क्या कर रहे हो? आपने क्या नतीजा दिया? आपके पास युवा टीम है। उनपर भड़कें मत। फालतू की सलाह न दें। वैसे भी इन्होंने जिस टीम को कोचिंग दी है उसका प्रदर्शन गिरा ही है।
कनेरिया ने इसके साथ ही टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को बड़ा दावेदार माना। उन्होंने कहा कि भारत के पास बल्लेबाजी में काफी गहराई है। उनके स्पिनर अच्छे हैं। तेज गेंदबाज विकेट निकाल रहे हैं। इस टीम को हरा पाना थोड़ा मुश्किल होगा। उन्हें विश्व कप जीतने के लिए बस ऐसे ही प्रदर्शन करते रहना होगा। उनके लिए चुनौती परफैक्ट प्लेइंग-11 चुनना ही होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website