
गायिका स्टेसी सोलोमन (Stacey Solomon) द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद अपने पेट को गर्व से प्रदर्शित करने को लेकर लोगों ने उनकी प्रशंसा की है। मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, चार महीने पहले एक बेटे को जन्म देने वाली स्टेसी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने बच्चे को जन्म देने के बाद के अपने शरीर को प्रदर्शित करती हुई नजर आ रही हैं।
वह काले और सफेद रंग की धारीदार बिकनी में आत्मविश्वास से भरी दिख रही हैं और अपने बेटे के साथ पूल के किनारे पर पोज देती नजर आ रही हैं।
उनकी इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया, “कितनी प्राकृतिक तस्वीर है।”
वहीं, एक अन्य ने लिखा, “एक मां का सामान्य शरीर दिखाने के लिए आपका शुक्रिया।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website