
ग्रीस में इसी साल मई में रेस्टोरेंट में हुई घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल अचानक तबीयत खराब होने पर लोग जान बचाने के लिए आपातकालीन प्रक्रियाएँ अपनाते हैं जैसे सीपीआर, इमजेंसी फर्स्ट एड या फिर हेइम्लीच मैनुएवर। लेकिन ग्रीस के एक रेस्टोरेंट में एक शख्स की सांस अटकने पर फर्स्ट एड का ऐसा तरीका अपनाया गया कि सब हैरान रह गए।
वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी गर्लफ्रैंड के साथ बैठकर खाना खा रहा है। लेकिन वो अचानक उठता है और बेचेनी से घूमने लगता है। सांस उखड़ने पर वह जोर से खासने लगता है । सामने में बैठी उसकी गर्लफ्रैंड असहाय होकर देख रही है क्योंकि उसे पता नहीं कि इस मौके पर क्या करना चाहिए। तभी रेस्टोरेंट के मालिक वासिलिस पटेलाकिस तुरंत वहां पहुंचे।
जैसे ही उन्होंने देखा कि शख्स को सांस लेने में परेशानी आ रही है तो वो उनके पास पहुंचे और तुरंत इमरजेंसी प्रोसीजर हेइम्लीच मैनुएवर दि जिससे वो शख्स तुरंत ठीक हो गया और उसके गले में अटका हुआ खाना निकल गया। इस वीडियो को खुद रेस्टोरेंट के 2 महीने पहले इस वीडियो को शेयर किया गया था जिसको 1 हजार से ज्यादा रिएक्शंस, 400 से ज्यादा शेयर्स और करीब 200 कमेंट्स आ चुके हैं। अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website