
लगातार दूसरे दिन ‘यश राज फिल्म्स’ ने फिल्म की घोषणा की है। सोमवार इस नामी बैनर ने ‘संदीप और पिंकी फरार’ की घोषणा की थी। इसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा साथ काम कर रहे हैं। अाज मंगलवार को बैनर ने फिर फिल्म अनाउंस की है।
ये फिल्म होगी ‘सुई धागा’। इस फिल्म में वरुण धवन की जोड़ी बनाई गई है अनुष्का शर्मा के साथ। वरुण धवन पहली बार इस बैनर से जुड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के लिए काम किया है। डेब्यू भी उन्होंने करण जौहर की फिल्म से किया था।
‘सुई धागा’ को शरत कटारिया निर्देशित करेंगे और इसके प्रोड्यूसर होंगे मनीष शर्मा। मनीष की बनाई ‘मेरी प्यारी बिंदु’ हाल ही में रिलीज हुई थी और सफल नहीं रही थी।
वरुण ने अपनी नई फिल्म के बारे में कहा है ‘गांधीजी से लेकर मोदी तक… देश के सभी बड़े नेताओं का जोर मेड इन इंडिया पर रहा है। इस फिल्म के जरिए यही संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।’
बता दें कि इस साल इस फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू होना है। अगले साल जनवरी से इसे शूट किया जाएगा। इसी के लगभग 10 महीने बाद इसे रिलीज किया जाएगा। तय हुआ है कि यह गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर को रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website