भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर वापसी इसी महीने निर्धारित की गई है। नासा क्रू-10 मिशन के लॉन्च का प्रयास कर रहा है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के लिए वापस आने के बाद पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं होगा। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि उन्हें ‘बेबी फीट’ का अनुभव होगा।
नासा की भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस पृथ्वी पर आने वाले हैं। ये दोनों अंतरिक्ष में नौ महीने बिता चुके हैं। दोनों जून में ISS के लिए रवाना हुए थे लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण उनका मिशन आठ दिनों से बढ़कर आठ महीने से ज्यादा समय का हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरिक्ष से वापस आने पर अंतरिक्ष यात्रf के लिए पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं होता है।
दोनों की वापसी क्रू-10 के ISS पर आगमन पर निर्भर करेगी, जिसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, JAXA के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल होंगे। इस नई टीम का लॉन्च 13 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 5:18 बजे के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन इसमें कुछ समस्या आ गई है। अब यह फिर से लॉन्च किया जाएगा।
नासा ने गुरुवार को एक्स पर एक लेटेस्ट अपडेट में बताया, ”नासा और स्पेसएक्स की टीमों ने आज रात की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एजेंसी के क्रू-10 मिशन के लॉन्च प्रयास को स्थगित कर दिया है, क्योंकि फाल्कन 9 रॉकेट के ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म में हाइड्रॉलिक सिस्टम संबंधी समस्या आ गई है। अगला उपलब्ध लॉन्च अवसर 13 मार्च को रात 7:26 बजे ईटी है, जो नासा के केनेडी स्पेस सेंटर के LC-39A से होगाजब तक कि इस मुद्दे की समीक्षा नहीं हो जाती।”
क्रू-10 के ISS पर आने के बाद हैंडओवर प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसमें एक सप्ताह तक का समय लगने की उम्मीद है। उसके बाद विलियम्स और विल्मोर क्रू ड्रैगन फ्रीडम स्पेसक्राफ्ट पर सवार होंगे। आईएसएस से उनका प्रस्थान अस्थायी रूप से 16 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे निर्धारित किया गया है, हालांकि समय-सीमा मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी।
Home / News / सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटने के बाद होगा ‘बेबी फीट’ का अनुभव, जानें एक्सपर्ट ने क्या बताया