Tuesday , March 24 2026 12:09 PM
Home / Entertainment / सुपरहीरो ‘आयरन मैन’ का सूट चोरी, कीमत उड़ा देगी होश

सुपरहीरो ‘आयरन मैन’ का सूट चोरी, कीमत उड़ा देगी होश


लॉस एंजिलिसः हॉलीवुड फिल्मों में सुपरहीरो आयरन मैन का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर का ओरिजनल आयरन मैन सूट चोरी हो गया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रॉबर्ट द्वारा साल 2008 की ओरिजनल सुपरहीरो फिल्म में पहना गया गोल्ड एंड रेड सूट 7 मई को स्टोरेज फेसेलिटी से गायब पाया गया।
इस सूट की तलाश में पुलिस ने डिटेक्टिव की भी मदद ली है। बता दें आयरन मैन के इस सूट की कीमत 325,000 डॉलर (करीब 2.18 करोड़ रुपए) है। ऑफिसर क्रिस्टोफर नो के मुताबिक लॉस एंजेलिस के उत्तर में स्थित पकोइमा के प्रॉप स्टोरेज वेयरहाउस से फरवरी और 25 अप्रैल के बीच में गायब हुआ है। उनके मुताबिक इस चोर का पता लगाना हाई प्रायोरिटी में है और डिटेक्टिव्स को फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।