
मुंबई: ऑस्ट्रेलियाई सुपरमॉडल मिरांडा केर ने स्नैपचैट के को-फाउंडर इवान स्पीगेल से सगाई कर ली है। हाल ही में केर ने इंस्टाग्राम के जरिए इस सगाई की घोषणा एकदम अलग अंदाज में की।
बता दें कि केर ने स्नैपचैट फिल्टर का इस्तेमाल करके अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें दोनों के हाथों में डायमंड रिंग है और कैप्शन लिखा है हां मैंने हां कह दी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website