Monday , March 30 2026 7:08 PM
Home / Sports / विराट कोहली को पछाड़ा, टी20 में 550 छक्के भी पूरे किए, रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी

विराट कोहली को पछाड़ा, टी20 में 550 छक्के भी पूरे किए, रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी


रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत ग्रैंड स्टाइल में की है। केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर रोहित के बल्ले से 78 रनों की पारी निकली। उन्होंने 38 गेंद पर 205 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौकों के साथ ही 6 ही छक्के मारे। मुंबई ने इस पारी की मदद से 221 रनों का लक्ष्य हासिल किया। अपनी पारी के दौरान रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए। हम आपको 5 ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन – आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा 1093 रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था। रोहित शर्मा ने 11 रन बनाते ही डेविड वॉर्नर को पछाड़कर केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल में अपनी सबसे तेज फिफ्टी – रोहित ने इस मुकाबले में 23 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। यह आईपीएल में उनकी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2015 सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।
रोहित का 50वां फिफ्टी प्लस स्कोर – रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 78 रनों की पारी खेली। यह उनका आईपीएल में 50वां फिफ्टी प्लस का स्कोर था। उन्होंने 48 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। वह आईपीएल में 50 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।
एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन – रोहित शर्मा ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब के खिलाफ विराट के 1159 रन हैं। केकेआर के खिलाफ रोहित के 1161 रन हो गए हैं।
टी20 में रोहित के 550 छक्के पूरे – टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के 550 छक्के पूरे हो गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में 6 छक्के मारे। वह ऐसा करने वाले भारत के साथ ही एशिया के पहले बल्लेबाज हैं। एशिया के अन्य किसी बल्लेबाज के टी20 में 450 छक्के भी नहीं हैं।