
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के देशों से इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। ट्रंप ने मंगलवार को वॉइट हाउस में यहूदियों के हनुक्का कार्यक्रम में सिडनी हमले की निंदा की।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी समुदाय पर हुए घातक हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों से इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। वॉइट हाउस में यहूदियों के हनुक्का कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा,’ सभी देशों को कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद की बुरी ताकतों के खिलाफ एक साथ खड़े होना चाहिए और हम ऐसा कर रहे हैं।’ रविवार शाम को सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकवादी हमले में 15 लोगों की जान चली गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इसे इस्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकवादी हमला कहा है।
सिडनी हमले पर बोले ट्रंप – ट्रंप ने हनुक्का सेलीब्रेशन के दौरान अपने संबोधन में कहा, ‘मैं कुछ पल निकालकर अपने पूरे देश, ऑस्ट्रेलिया के लोगों और इस भयानक यहूदी विरोधी आतंकी हमले से प्रभावित सभी लोगों को प्यार और प्रार्थनाएं भेजना चाहता हूं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ‘हम उन सभी लोगों के दुख में शामिल हैं जो मारे गए और हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ लोग बहुत बुरी तरह घायल हुए हैं।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website