Sunday , March 15 2026 2:31 PM
Home / Tag Archives: slide (page 1820)

Tag Archives: slide

लीबिया में जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से 90 लोग लापता, 8 की मौत

त्रिपोली: लीबिया में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम 8 प्रवासी डूब गए और तकरीबन 90 लोग लापता है। लीबिया की नौसेना ने कहा कि त्रिपोली के पश्चिमी शहर सबराथा तट के पास यह जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अवैध रूप से यूरोप जाने के लिए इस जगह का इस्तेमाल होता है। 8 शवों को बरामद किया गया।

Read More »

उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर सही रास्ते पर: किम

सोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर वह बिल्कुल सही रास्ते पर है और इसका विरोध करने वाले मानसिक रुप से विक्षिप्त है। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मानसिक रुप से विक्षिप्त बताया। किम ने ट्रंप को विक्षिप्त बताते हुए …

Read More »

कुलदीप यादव की शानदार हैट्रिक की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को 50 रनों से हराया

कोलकाता: चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की हैट्रिक और कप्तान विराट कोहली की सुगढ़ पारी से भारत ने ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर आज यहां आस्ट्रेलिया को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 50 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनाई। कोहली केवल आठ रन से शतक से चूक गये। उन्होंने 107 गेंदों पर 92 रन बनाये …

Read More »

कुलदीप ने रचा इतिहास, वनडे में हैट्रिक लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज

कोलकाता: कुलदीप यादव एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे और पिछले 27 वर्षों के दौरान यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस चाइनामैन गेंदबाज ने पारी के 33वें ओवर में मैथ्यू वेड (दो) को बोल्ड किया, एशटन एगर को पगबाधा आउट किया और पैट कमिन्स को धोनी के हाथों कैच कराकर हैट्रिक पूरी की। …

Read More »

चीन ने सोशल मीडिया पर इस धर्म की बुराई करने से पर लगाई रोक,जानें वजह

बीजिंगः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चीन ने इस्लामोफोबिक यानी इस्लाम की बुराई में इस्तेमाल किए गए शब्दों को बैन कर दिया है। चीन की आधिकारिक मीडिया ने इसकी जानकारी दी। ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, ‘चीनी इंटरनेट यूजर्स की ओर से इस्लाम की बुराई करने के लिए बनाए गए शब्दों को विरोध के बावजूद बैन कर दिया गया …

Read More »

दुनिया की सबसे अमीर महिला लिलिएन बेटनकोर्ट का निधन

पेरिस: लॉरियल की मालकिन एवं दुनिया की सबसे अमीर महिला लिलिएन बेटनकोर्ट का निधन हो गया। वह डिमेंशिया से पीड़ित थीं। वह 94 वर्ष की थीं। लिलिएन की बेटी फ्रांस्वा बेटनकोर्ट मेयर्स ने कहा, ‘‘लिलिएन बेटनकोर्ट का बुधवार रात घर पर निधन हो गया।’’ ‘फोब्र्स’ मैगजीन के अनुसार लिलिएन बेटनकोर्ट सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लॉरियल में प्रमुख शेयरधारक थीं और दुनिया …

Read More »

ट्रम्प की धमकी कुत्ते के भौंकने जैसी: उत्तर कोरिया

सियोल: उत्तर कोरिया ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उनके देश को बर्बाद करने की धमकी को तवज्जो न देते हुए इसकी तुलना ‘कुत्ते के भौंकने’ से की और कहा कि उत्तर कोरिया इस धमकी से नहीं डरेगा। उल्लेखनीय है कि ट्रम्प ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने पहले संबोधन में उत्तर कोरिया को चेतावनी दी …

Read More »

दक्षिण सागर पर दिए ट्रंप के बयान पर चीन आग-बबूला, US को बताया बड़ा खतरा

पेइचिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दक्षिण चीन सागर पर किए गए दावे पर चीन बुरी तरह भडक़ गया है। साथ ही चीन ने अमेरिका को उसकी संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कंग ने पेइचिंग में कहा, कभी-कभी कुछ …

Read More »

‘जिहाद और आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है पाकिस्तान’

जिनीवाः पाकिस्तान को आंतकी देश घोषित करने की भारत की मुहीम को बल मिला है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के एक पैनल ने कहा है कि पाकिस्तान अपनी विदेश नीति के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जम्मू और कश्मीर जैसी जगहों पर ‘जिहाद’ और आतंकी संगठनों का इस्तेमाल कर रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल ऐंड …

Read More »

पाक ने अफगानिस्तान में भारत की बड़ी भूमिका को लेकर अमेरिका के सामने आपत्ति दर्ज की

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में भारत के लिए ज्यादा बड़ी भूमिका की वकालत करने को लेकर अमेरिका के सामने आपत्ति दर्ज की है। देश की शीर्ष राजनयिक ने बुधवार को यह जानकारी दी। विदेश सचिव तहमीना जांजुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने मंगलवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर …

Read More »