Wednesday , September 16 2026 9:26 AM
Home / News / लीबिया में जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से 90 लोग लापता, 8 की मौत

लीबिया में जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से 90 लोग लापता, 8 की मौत


त्रिपोली: लीबिया में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम 8 प्रवासी डूब गए और तकरीबन 90 लोग लापता है।

लीबिया की नौसेना ने कहा कि त्रिपोली के पश्चिमी शहर सबराथा तट के पास यह जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अवैध रूप से यूरोप जाने के लिए इस जगह का इस्तेमाल होता है। 8 शवों को बरामद किया गया।