Sunday , February 22 2026 10:13 AM
Home / Entertainment / Bollywood / करियर की अहम फिल्म साबित होगी फिल्म ‘तख्त’ : रणवीर सिंह

करियर की अहम फिल्म साबित होगी फिल्म ‘तख्त’ : रणवीर सिंह


बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म तख्त उनके करियर की अहम फिल्म साबित होगी। रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में काम कर रहे हैं। रणवीर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

रणवीर सिंह ने कहा कि ‘तख्त’ भी उनके करियर की अहम फिल्मों में से एक रहेगी। इसकी वजह यह है कि फिल्म की कहानी बेहद खास है। रणवीर ने बताया कि वह पहले कलाकार थे, जिन्हें करण जौहर ने यह फिल्म ऑफर की थी। करण जब उनके पास यह फिल्म लेकर गए तो रणवीर ने कहा कि मैंने उस दिन एक अलग ही करण जौहर को देखा। इससे पहले मैंने करण को कभी उस रूप में नहीं देखा था।

रणवीर सिंह ने कहा कि करण कभी खुद को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह हमेशा मस्ती मजाक में रहते हैं। लेकिन बात जब फिल्मों की आती है तो इस हंसी मजाक वाले इंसान के पीछे भी एक बहुत ही सीरियस फिल्म मेकर हैं, यह बात उस दिन रणवीर सिंह को समझ आ गईं। करण एक जीनियस हैं, वह जो भी करते हैं, उसमें जान डाल देते हैं। करण इसे कमाल तरीके से बनाएंगे। रणवीर ने बताया है कि ‘तख्त’ भी एक फैमिली ड्रामा फिल्म ही होगी और करण फैमिली के साथ डील करने में माहिर हैं। ‘तख्त’ प्यार, लालच, इमोशन जैसी चीजों पर ही आधारित होगी।