
लॉस एंजेलिस : टीन च्वाइस-2017 अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण अवॉर्ड नहीं जीत पाईं। इस सालाना अवॉर्ड में फिल्म, टेलीविजन, संगीत, खेल, फैशन, कॉमेडी और वेब से जुड़े युवा आइकन को पुरस्कृत किया जाता है।
दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ द जैंडर केज’ के लिए च्वाइस एक्शन फिल्म अभिनेत्री श्रेणी में नामित हुई थीं। उन्हें इजरायली अभिनेत्री गैडोट ने पछाड़कर फिल्म ‘वंडर वुमन’ के लिए यह अवॉर्ड हासिल किया।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के लिए च्वाइस मूवी विलेन की श्रेणी में नामित हुई थीं। उनका मुकाबला चार्लीज थेरॉन, जेम्स मैकवोए एलिजाबेथ बैंक्स, जेवियर बार्डेम और ल्यूक इवांस से था। यह अवॉर्ड इवांस के हाथ लगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website